फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से तीन लाख का माल पार

Sun, 10 Jan 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कबेलपुर गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए जेवरात व नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति पार कर दी। दो घरों में परिवार के जगने से चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने पर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम कबेलपुर निवासी गोले यादव दूध के कारोबारी हैं। चोर शनिवार रात उनके घर में घुसे। दूध व्यवसायी समेत पूरे परिवार को चोरों ने कमरे के बाहर कुंडी लगाकर बंधक बना दिया था। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर एक लाख नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

इसके बाद चोरों ने उर्रा निवासी गोपाल कुशवाहा के घर में सेंध लगाकर 65 हजार रुपये नकदी और लगभग 30 हजार के सोने-चांदी के जेवरात को पार कर दिया। इसके बाद पड़ोसी गांव कल्लूपुरवा निवासी पेशकार यादव के घर में घुसे चोरों ने पांच हजार नकदी व जेवरात समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन


यहां प्रीतम बोट के यहां ताला तोड़ने पर परिवार के लोग उठ गए, जिससे चोर फरार हो गए। उनके पड़ोसी हरश्याम के यहां से चोर एक मोबाइल उठा ले गए हैं। एसओ डीपी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें