फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन पलटने से हुई 17 मवेशियों की मौत मामले में पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गोविंदपुर गांव से मवेशियों को बाहर की मंडियों में भेजा जाता था। क्षेत्र में लखैयाकलां से बघुनी बोझी गांव जाने वाले मार्ग पर 11 सितंबर की रात एक ट्रक पलट गया था।
विज्ञापन



ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने से मौके पर 17 मवेशी मर गए। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि मासूपुर चौराहे के निकट रुपईडीहा क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सलीम व सहजाद और गोविंदपुर गांव निवासी सियाराम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि सियाराम क्षेत्र में मवेशी खरीदने का काम करता था। सलीम और सहजाद पैसे लगाते थे। इसके बाद मुरादाबाद निवासी ट्रक मालिक इकबाल के माध्यम से पशुओं को बरेली, मुरादाबाद, बंगाल आदि मंडियों में बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें