फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर से डेढ़ लाख का माल पार

Mon, 29 Jun 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा कस्बे के केशवनगर में स्थित गोपिया के पूर्व प्रधान के मकान पर धावा बोलकर चोरों ने रविवार रात लाइसेंसी बंदूक समेत डेढ़ लाख की संपत्ति पार कर दी। पूर्व प्रधान को सुबह चोरी की जानकारी हुई। थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोपिया के पूर्व प्रधान साधूराम के दो मकान मिहींपुरवा कस्बे में बने हुए हैं। दो दिन पूर्व पूर्व प्रधान की पत्नी का निधन हो गया था। परिवार के लोग कस्बे के जरही रोड स्थित नए मकान में थे। केशवनगर में सरस्वती शिशु मंदिर के निकट स्थित मकान पर ताला लगा था।

रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखा 20 हजार रुपये नकदी, लाइसेंसी बंदूक व महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पूर्व प्रधान को चोरी की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें