फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम की बोरियों में कम मिला अनाज

Mon, 29 Jun 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएफसी के गोदाम से उठान करने पर अनाज के कम निकलने की शिकायत कोटेदारों ने बीडीओ पयागपुर से की। बीडीओ के निर्देश पर पहुंचे एडीओ ने मौके पर जांच की तो गोदाम की बोरियों में कम अनाज मिला। इस पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम से से प्रतिमाह क्षेत्र के कोटेदार अनाज का उठान करते हैं। खाद्यान्न उठान करने पहुंचे सेमरियावां गांव की कोटेदार ऊषा देवी के पुत्र दीपक कुमार और कोटेदार कृष्ण गोपाल ने बोरियों में दो से तीन किलो अनाज कम तौले जाने की शिकायत की। इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जगह पुराने कांटे से तौल का भी आरोप लगाया, जिस पर बीडीओ शोभनाथ चौरसिया ने एडीओ पंचायत शोभाराम मिश्र को मौके पर जांच के लिए भेजा।

सोमवार को जांच करने पहुंचे एडीओ ने तौल कराई तो बोरियों में डेढ़ से दो किलो अनाज कम मिलने की पुष्टि हुई। बीडीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। गोदाम प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बोरी में कम अनाज मिलने पर कोटेदारों को अलग से अनाज दिया जाता है। हालांकि, कोटेदार ने खाद्यान्न मिलने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें