फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व तीन घरों में चोरी

Mon, 05 Sep 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज, रुपईडीहा और पयागपुर क्षेत्र में रविवार रात तीन घराें व एक दुकान पर चोरों ने धावा बोला। चारों वारदातों में नकदी और जेवर समेत करीब 4.5 लाख की संपत्ति चोरी हुई है। पुलिस ने तहरीर ले ली है। मगर अभी एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। कैसरगंज कस्बा निवासी रवींद्र कुमार जायसवाल सराफा व्यवसायी हैं। रामजानकी मंदिर के पास उनकी दुकान है।
विज्ञापन


रविवार शाम को रवींद्र दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पीछे स्थित सीढ़ी के दरवाजे को तोड़कर भीतर घुसे चोर कैश काउंटर का ताला काटकर दो हजार रुपये नकदी, एक लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर, कुछ सोने के जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चुरा ले गए। सुबह रवींद्र जब दुकान पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

सूचना पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेंद्र देव सिंह भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने घटनास्थल का मुआयना कर तहरीर ले ली है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज करेंगे। उधर, पयागपुर थाना अंतर्गत हंसुआपारा गोबरेबाग गांव निवासी मनोज रात में घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान चैनल गेट का ताला काटकर घर में घुसे चोर 10 हजार रुपये नकदी, एक लाख रुपये कीमत के जेवर व अन्य कीमती सामान समेत डेढ़ लाख की संपत्ति समेट ले गए। इसी गांव निवासी सूर्यप्रकाश के घर में घुसे चोर दो हजार रुपये कैश समेत एक लाख का सामान चुरा ले गए। रुपईडीहा थाना अंतर्गत कुतुबुद्दीनपुर गांव निवासी घूरे के घर में सेंध लगाकर घुसे चोर पांच हजार नकदी समेत 50 हजार का सामान चुरा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें