फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने की शिनाख्त पुलिस डीएनए टेस्ट कराने पर अड़ी

Mon, 26 Oct 2015 11:43 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पिता का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी है। परिवारीजनों का कहना है कि बेटी को अगवा कर गैंगरेप के बाद हत्या कर लाश को फेंका गया है। अगर समय से पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी की जान बच जाती।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण ने एसपी को दिए गए पत्र में कहा है कि आठ अक्तूबर को उसकी बेटी को बौंडी के कंदौसा निवासी अलाउद्दीन, सलमान की मदद से अगवा कर ले गए थे।

इस मामले में घटना के दूसरे दिन थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर 16 अक्तूबर को कैसरगंज के झिंगुरी नाले के निकट एक किशोरी का शव लावारिस हालत में मिलने की सूचना पुलिस द्वारा तीन दिन बाद दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान उसका पोस्टमार्टम करवा दिया गया। पिता का कहना है कि वह थाने पहुंचा तो कपड़ों से किशोरी की पहचान अपनी बेटी के रूप में किया। जिसके चलते पुन: तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने महज बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का केस दर्ज कर लिया।

पिता का कहना है कि कंदौसा के दोनों युवकों ने बेटी को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या कर लाश को फेंक दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष एके यादव का कहना है कि पीड़िता का पिता थाने आया था। लेकिन लाश कैसरगंज क्षेत्र में मिली थी। पिता ने तहरीर दी है।

डीएनए टेस्ट कराकर लाश की पहचान की जाएगी। उसी के तहत कार्रवाई होगी। वहीं पिता चीखकर कह रहा है कि कपड़ों से लाश की शिनाख्त बेटी के रूप में हुई है। लेकिन पुलिस सुन नहीं रही है।

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
झिंगुरी नाले के पास लाश मिलने की सूचना मिली थी। लेकिन अपहरण कर हत्या करने की बात आज पता चली है। पीड़ित पिता की तहरीर पर सीओ से जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। जो भी आरोपी हैं, उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-सालिगराम वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें