फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप व बाइक की भिड़ंत में अधेड़ की गई जान

Mon, 23 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ स्थित महामाया राजकीय महा विद्यालय के पास सोमवार सुबह जीप (मैक्सिमों) व मोटर साइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें जिला अस्पताल बहराइच ले जाया जा रहा था। इस दौरान एक की रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम अलावल देवरिया निवासी मालिकराम (50) गांव के ही राजेश कुमार (22) के साथ सोमवार को बाइक से इकौना आया था। जहां से दोनों एक ही बाइक से घर वापस आ रहे थे।

जैसे ही मालिकराम इकौना थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ स्थित महामाया राजकीय महा विद्यालय पहुंचा तभी बलरामपुर से इकौना आ रही तेज रफ्तार जीप से बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें मालिक राम व राजेश को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया जा रहा था। जहां गिलौला के निकट मालिकराम की मौत हो गई। वहीं राजेश की हालत गंभीर होने के कारण बहराइच के चिकित्सकों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना हरी सिंह बताते हैं कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें