फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल ले जाए जा रहे 18 गोवंश के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया क्षेत्र से गोवंश की तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी कर रहे गोवंश तस्करों को पुलिस ने रविवार रात दबिश देकर दबोच लिया।
विज्ञापन


ये सभी मवेशियों को लादने के लिए ट्रक का इंतजार कर रहे थे। मौके से 18 गोवंश भी बरामद हुए, जिन्हें ग्रामीणों की   सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पकड़े गए सभी छह तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

रिसिया थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि रविवार को क्षेत्र से गोवंश की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ बलिदानपुरवा गांव के निकट दबिश दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर नूर मोहम्मद के बाग में गोवंश के साथ तस्करों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी कर 18 गोवंशों के साथ छह तस्कर पकड़े गए।

तस्करों की पहचान बलिदानपुरवा निवासी ननके, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद बारीक, मौजीपुरवा मोतीपुर निवासी जाबिर, रानीबंगला मोतीपुर निवासी नासिर और अतीक के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इन सभी ने ट्रक से गोवंश को पश्चिम बंगाल ले जाने का खुलासा किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य तस्करों के नाम का भी खुलासा हुआ है। उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है, जबकि बरामद गोवंशों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें