फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरा के टैंकर से कुचल कर दो लोगों की मौत

Mon, 04 Jan 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रानेट निवासी मुकेश (35) पुत्र चरन सिंह और नेकाशी (45) पुत्र हरप्रसाद बिसौली की ओर जा रहे थे। रास्ते में बिसौली-इस्लामनगर रोड पर गांव कुढ़ौली के पास उनकी बाइक को बदायूं की ओर से आ रहे शीरा के टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में मुकेश और नेकाशी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने टैंकर को दौड़ा दिया। बाद में पुलिस ने पीछा करके मय चालक के टैंकर को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मुकेश और नेकाशी के घरों में कोहराम है। एक गांव में दो मौतों से गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें