फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में बंधक बना डाला डाका

Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौरहवा गांव में हथियार बंद बदमाशों ने शनिवार रात को जमकर कहर बरपाया। उन्होंने यहां के तीन घरों में घुसकर परिवार को असलहों के बल पर बंधक बना लूटपाट की। विरोध पर सभी को जान से मारने की धमकी दी। सुबह होने पर जब ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने लोगों को मुक्त कराया। सूचना थाने पर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लगभग पांच लाख की डकैती हुई है। सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम मौरहवा के मजरा बड़खड़िया में हथियार बंद बदमाशों ने डकैती डाली। हथियार बंद बदमाश सबसे पहले गांव निवासी हीरालाल पुत्र मोतीलाल के घर पहुंचे। यहां पर बदमाशों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।

जिसके बाद हथियार की नोंक पर पूरे परिवार को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यहां से बदमाशों ने एक लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकदी समेत दो लाख की लूट करने के बाद पड़ोस में रहने वाले भोला पुत्र उदयराज के घर पर धावा बोला। पूरे परिवार को बंधक बनाकर उनकी पिटाई भी की।
विज्ञापन


यहां से भी बदमाश 25 हजार रुपये नकदी और 75 हजार के जेवरात समेट ले गए। भोला के पड़ोसी उमाशंकर पुत्र रामशंकर के घर में घुसे बदमाशों ने असलहे की नोंक पर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों को देखकर पूरा परिवार सहम गया। चीखने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।

उमाशंकर के घर से बदमाश लगभग 30 हजार नकदी और 50 हजार के जेवरात समेत डेढ़ लाख की संपत्ति समेट ले गए। बदमाशों के गांव में आने की सूचना पर अन्य ग्रामीण एकत्र हुए। जिसके बाद बंधक परिवार को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देवेंद्र नाथ ने बताया कि मौरहवा गांव में बदमाशों द्वारा डकैती की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। घटना के खुलासे के लिए एसओ के साथ ही दो अन्य टीम भी लगाई जा रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें