फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने बीएलओ को पीटकर सर्वे रजिस्टर फाड़ा

Tue, 14 Jul 2015 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। बीएलओ ने ग्राम असवा मोहम्मदपुर में प्रधान पक्ष के कुछ किशोरों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने से मना किया तो प्रधान उस पर हमलावर हो गया।
विज्ञापन


सोमवार रात अपने सहयोगियों के साथ प्रधान ने बीएलओ के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर बीएलओ को अपशब्द कहे और लाठियों से उसे पीट दिया।

इसके बाद बीएलओ का मतदाता सर्वेक्षण रजिस्टर फाड़ डाला। आसपास के लोगों को दौड़ने पर प्रधान और उसके सहयोगी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।

इस मामले में बीएलओ ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। एसडीएम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।  

अभी मोतीपुर थाना क्षेत्र में महिला बीएलओ पर हुए हमले की जांच शुरू भी नहीं हो पाई थी कि तभी सोमवार रात मोहम्मदपुर गांव निवासी बीएलओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ममता वर्मा पत्नी तिलकराम के घर भी हमला हो गया।

प्रधान राजेश कुमार अपने तीन सहयोगियों के साथ बीएलओ के घर जा धमके। उस समय घर पर ममता का पति घर में नहीं था।

प्रधान और उनके सहयोगियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। महिला बीएलओ ममता ने विरोध किया तो प्रधान ने लाठियों से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद घर में रखा मतदाता सर्वेक्षण रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया।

ममता की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े तब हमलावर भाग निकले। बीएलओ ममता का कहना है कि उसे ग्राम असवा वार्ड संख्या नौ से 12 तक मतदाता सर्वेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

इसी के तहत वह सोमवार सुबह असवा गांव में सर्वेक्षण करने गईं थीं लेकिन वहां ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का दबाव बनाया।

इसके अलावा कुछ लोगों के नाम सूची से कटवाने की बात कही। बीएलओ ने इंकार किया तो देख लेने की धमकी दी थी। इसी कारण प्रधान ने उस पर हमला किया।

इस मामले में ममता ने पति के साथ मंगलवार सुबह उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी घनश्याम को पूरे मामले से अवगत कराया।

उपजिलाधिकारी ने कोतवाली नानपारा पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

हेल्पलाइन नंबर से नहीं मिली सहायता
बीएलओ ममता का कहना है कि ग्राम प्रधान जब उसके घर में उत्पात मचाने के लिए घुसा और मारपीट करने लगा तो उसने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर 1090 और 100 नंबर डायल कर मदद लेने की कोशिश की लेकिन दोनों नंबर पर काल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें