फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में जरवल के युवक को लगी गोली

Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल के वजीरगंज कस्बा निवासी एक युवक सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है। बुधवार सुबह वह कार लेकर मालिक के घर से निकला था। तभी वह पुलिस और पब्लिक के बीच हो रही फायरिंग की जद में आ गया। उसके शरीर में तीन गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


गंभीर हालत में युवक को दम्माम शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य लखनऊ में रहते हैं। वे सभी बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं।

जरवलरोड थाना अंतर्गत वजीरगंज निवासी फरमान हुसैन (22) पुत्र मजहर हुसैन भाई गुलफाम के साथ सऊदी अरब के अल अवामिया दम्माम शहर में चालक की नौकरी करता है। 2015 में दोनों भाई नौकरी करने गए थे।
विज्ञापन


तब से अभी लौटे नहीं हैं। सऊदी अरब से गुलफाम ने परिवार के लोगों को फोन कर जानकारी दी कि बुधवार सुबह फरमान मालिक के घर से कार लेकर फैक्ट्री जाने के लिए निकला था।

रास्ते में पुलिस और पब्लिक के बीच हो रही फायरिंग की चपेट में आकर फरमान के तीन गोलियां लगीं हैं। सिर, गर्दन और आंख में गोलियां धंसी हैं। उसे गंभीर हालत में दम्माम में स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर परिवार के लोग बिलख उठे।
विज्ञापन


घायल फरमान के पिता मजहर लखनऊ में आटो चालक हैं। वह परिवार के साथ बीते सप्ताह लखनऊ गए थे। सूचना पाकर परिवार समेत जरवलरोड के लिए रवाना हो गए हैं। 

20 मई को घर आने वाला था
फरमान को सऊदी अरब से 20 मई को घर आना था। परिवार के लोग उसकी बाट जोह रहे थे। उसके घायल होने का समाचार मिलने पर लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें