फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Sat, 01 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदी थाना क्षेत्र में रहने वाला बृजनरेश उर्फ तुल्ला दूबे (59) शनिवार दोपहर बाद बाइक से किसी कार्य के लिए महसी गया था।
विज्ञापन


रमपुरवा होते हुए वहां से लौटते समय महसी-बहराइच मार्ग पर वीरशाहपुर गांव के निकट बृजनरेश की बाइक को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बृजनरेश व दूसरी बाइक पर सवार राजा बौंडी निवासी इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर आसपास के लोग दौड़े।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई लेकिन तब तक बृजनरेश ने दम तोड़ दिया। उधर इरफान को नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र में मरौचा पुल के पास बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में कैसरगंज निवासी राधेश्याम (22), बहराइच निवासी सुंदरलाल (38) तथा जगजीवन (42) घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हरदी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दम तोड़ने वाले ग्रामीण के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौरतलब हो कि दोनों दुर्घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें