फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को रौंदा, पांच घायल

Fri, 18 Dec 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत असोम रोड पर मोहमदा नाले के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। करीब दो घंटे तक युवक मौके पर तड़पता रहा लेकिन किसी ने हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन


आखिरकार पुलिस के पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, दो अन्य हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत नाजुक है।

रिसिया की तरफ से एक युवक (30) शुक्रवार सुबह बाइक से शहर की ओर आ रहा था। दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत असोम रोड पर मोहमदा नाले के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि युवक मौके पर गिर पड़ा। ट्रक चालक युवक के पैरों को कुचलते हुए भाग निकला। युवक दर्द से कराहते हुए करीब दो घंटे तक मौके पर तड़पता रहा।

राहगीर आसपास से गुजरते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आखिरकार जब तक पुलिस पहुंची, युवक ने दम तोड़ दिया। पंचनामा के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

उधर, पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव निवासी असलम (35) शुक्रवार को जुमे की नमाज अता करने के लिए सैय्यद सलार मसऊद गाजी की दरगाह आ रहा था।

असलम के साथ गांव के जबर अली (34) व कासिम (30) भी बाइक पर सवार थे। तीनों बाइक से बहराइच-गोंडा मार्ग पर देहात कोतवाली अंतर्गत दुनक्का चौराहे पर पहुंचे कि तभी अचानक सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इससे असलम व उसके दोनों साथी घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया है। असलम व कासिम की हालत गंभीर है। वहीं, रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदनी बसाही गांव निवासी मुन्ना (25) एवं अरविंद (27) भी असोम रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए हैं। मुन्ना व अरविंद को जिला अस्पताल लाया गया। यहां मरहम-पट्टी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें