नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही तेंदुए की खाल की खाल के साथ एक नेपाली युवक को एसएसबी के जवानों ने शनिवार देर शाम सीमा पर पकड़ा। वह खाल को दिल्ली ले जा रहा था। वन्य जीव तस्कर के सीमा पार करने की सूचना पर एसएसबी ने सीमा पर गश्त तेज की।
शनिवार शाम बलई गांव बार्डर पर नेपाल की ओर से आ रहे एक युवक जवानों ने पकड़ लिया। उसके बैग से तेंदुए की खाल बरामद हुई है। उसका वजन तीन किलो 200 ग्राम बताया गया। लंबाई सात फुट के आसपास है। युवक की पहचान नेपाल के कालीकोट खिरकू निवासी धनी सरकी पुत्र सजने सरकी के रूप में हुई है।
आरोपी ने बताया कि वह खाल दिल्ली पहुंचाने जा रहा था। उसके बाद मुंबई के रास्ते उसे खाड़ी देश भेजा जाना था। कमांडेंट के मुताबिक गिरोह में शामिल कुछ अन्य लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है।