फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती का हत्या आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Feb 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। तीन माह पहले बुजुर्ग दंपती की हत्या में फरार चल रहे अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को सोमवार को मोतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसके पास से 1.5 किलो चरस भी बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी हत्या, लूट समेत विभिन्न मामले में वांछित है।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र अंतर्गत हरखापुर गांव में तीन माह पूर्व वृद्ध दंपती की सोते समय हत्या कर बदमाश जेवरात और नगदी लूट ले गए थे।

इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान वारदात में सीतापुर के थाना रेउसा अंतर्गत ग्राम लहवड़ी निवासी नईम पुत्र एजाज के शामिल होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


वह फरार चल रहा था। उस पर एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

मोतीपुर थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा को सोमवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि फरार अभियुक्त चरस बेचने के लिए जिले की सीमा में घुसा है।

एसओ ने टीम के साथ मटिहा मोड़ पर घेराबंदी कर नईम को दबोच लिया। उसके कब्जे से 1.50 किलो चरस बरामद हुई है। एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें