फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जहर देकर मौत के घाट उतारा

Thu, 10 Sep 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। ससुराल में चल रहा विवाद सुलझाने गए युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बुधवार रात गांव में निकले युवक को विपक्षियों ने अगवा कर जहर खिला दिया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही घर वाले उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिदान पुरवा गांव निवासी अमरेश (35) पुत्र पहलवान की ससुराल इसी थाना क्षेत्र के ग्राम झगरूपुरवा में है।

ससुराल के लोगों का अरसे से पड़ोसी से विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट करते थे।

अमरेश ने ससुराल के लोगों से मामले को निपटाने को कहा। विपक्षियों से बात कर ये तय हुआ दोनों पक्ष के लोग बैठकर सुलह कर लेंगे। उसी के तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अमरेश अपनी पत्नी नीता और बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन


जन्माष्टमी के दिन से बुधवार तक तीन बार ससुराल पक्ष के लोगों और पड़ोसियों में वार्ता हुई लेकिन विपक्षी समझौते को तैयार नहीं हुए। इस पर अमरेश ने भी मामले से किनारा कस लिया।

बुधवार देर रात अमरेश गांव में कुछ लोगों से मिलने निकला। इसी दौरान विपक्षियों ने अमरेश को अगवा कर लिया। सभी उसे गांव के बाहर खींच ले गए और वहां उसे जहर खिला दिया। काफी देर बाद गांव के लोगों से उसके ससुरालीजनों को घटना का पता चला।

परिवारीजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही थाने पर घटना की सूचना दी गई। गुरुवार सुबह गांव पहुंचे थानाध्यक्ष एके सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी नीता ने झगरूपुरवा निवासी नयन और फूलमती को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें