फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Thu, 03 Sep 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। लबेदी गांव में गुरुवार शाम दो परिवारों के बच्चों के विवाद में एक युवक के सिर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाला मौके से भाग निकला। उस पर अवैध रूप से शराब बनाने के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लड़हौरा के मजरा लबेदी निवासी सुरेश पुत्र रामनरेश और गांव निवासी सूबेदार उर्फ गोबई के परिवार के बच्चे गुरुवार शाम कबड्डी खेल रहे थे।

खेल-खेल में किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों ने अपने-अपने घर में शिकायत की तो सुरेश और सूबेदार भी आमने-सामने आ गए।

इसी बीच सुरेश का भाई राजकुमार भी मौके पर पहुंच गया। उसके और सूबेदार के बीच विवाद होने लगा। इसी बीच अचानक सूबेदार ने राजकुमार के सिर पर चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन


घायल राजकुमार मौके से भागा लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

गांव के लोगों का कहना है कि दोनों लोगों ने शराब पी रखी थी, जिससे विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पयागपुर एसओ संजय सिंह व खुटअेहना चौकी प्रभारी तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे।    

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि राजकुमार और सूबेदार ने थोड़ी देर पहले ही साथ बैठकर शराब पी थी। उन्होंने बताया कि सूबेदार के खिलाफ शराब बनाने और बेचने के कई मामले भी दर्ज   हैं। उसकी तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें