फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक घायल

Sun, 15 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ गुलहरिया में शुक्रवार की रात आयोजित बरही कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे रात में ही बहराइच जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार को युवक के पिता ने श्रावस्ती चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ गुलहरिया निवासी सतीश पुत्र लालता प्रसाद के घर में शुक्रवार को बरही संस्कार का आयोजन किया गया था। इसमें रिश्तेदार व आसपास के लोग भी आए थे। इसी बीच निमंत्रण में सम्मलित होने आए गांव के जमपुरी यादव ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान पास में खड़े गांव के ही पृथ्वीराज (18) पुत्र गजराज के चेहरे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में ही परिवारीजन पृथ्वीराज को लेकर बहराइच अस्पताल चले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में गजराज की तहरीर पर रविवार को श्रावस्ती चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से घर छोड़ कर फरार है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें