फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Wed, 22 Feb 2017 12:40 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
jail break
विज्ञापन
सिरसिया थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरवा में डेढ़ वर्ष पूर्व एक वृद्धा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक सिरसिया थाना क्षेत्र के अयोध्या पुरवा निवासी कबीर यादव के घर 30 जून 2015 को बरही कार्यक्रम था। इसी रात गांव की ही छोटका (60) पत्नी छोटेलाल वर्मा की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में मृतका के पुत्र रामू ने गांव के ही सहाबू नाई पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाते हुए सिरसिया थाने में मामला पंजीकृत कराया था। मामले की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि छोटका की हत्या उसके पति छोटेलाल वर्मा ने की थी। पुलिस ने छोटेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अभियोजन की पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) केपी सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन


मामले का विचारण सत्र न्यायालय में हो रहा था। जहां कई गवाहों ने घटना का समर्थन नहीं किया और पुलिस को दिए बयान से मुकर गए। विचारण के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद हसीब ने अभियोजन के कथन व तर्कों को मानते हुए हत्या के आरोपी पति छोटेलाल को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। छोटेलाल को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार बहराइच ले जाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें