फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह मेले में हिस्ट्रीशीटर ने झोंका फायर, भगदड़

Sun, 02 Jun 2019 10:39 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगे जेठ मेले में रविवार को पहली चौथी के मौके पर काफी भीड़भाड़ थी। मेले में दरगाह के कर्मचारी दुकानदारों से टैक्स वसूलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक दुकानदार से रसीद काटने के बाद रुपये मांगे, तो उसने विवाद शुरू कर दिया। तभी फोन कर उसने एक हिस्ट्रीशीटर दोस्त को बुला लिया। मौके पर पहुंचे हिस्ट्रीशीटर ने दरगाह कर्मचारियों पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान पास में ही बैठकर परिवारीजनों के साथ खाना खा रही गोरखपुर निवासी एक बालिका के पैर में गोली लग गई। फायर की आवाज सुनते ही पूरे मेला परिसर में भगदड़ मच गई। यह देख जायरीन ने दौड़ाकर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल बालिका व बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगे जेठ मेले की रविवार को पहली चौथी होने के कारण मेले में दूरदराज के जनपदों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। दरगाह मेले में विभिन्न्न प्रकार की दुकानें भी सजी हुई हैं। इन दुकानों से दरगाह मेला प्रशासन की ओर से टैक्स वसूल किया जाता है। टैक्स वसूल करने के लिए दोपहर में दरगाह के कर्मचारी रसीद लेकर निकले थे। इसी दौरान मेला परिसर में चटाई की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार से कर्मचारियों ने टैक्स के रुपये मांगे तो दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन


इस पर दुकानदार ने फोन कर अपने एक दोस्त को बुला लिया। इसके बाद दरगाह निवासी कमाल अहमद ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बदसलूकी शुरू कर दी। कर्मचारियों के विरोध करने पर कमाल अहमद ने तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। कर्मचारियों के किनारे हटने से गोली गोरखपुर जनपद से जियारत करने आए मनोज कुमार की बेटी काजल (12) के पैर में जा लगी, जिससे वह गिरकर तड़पने लगी। फायर की आवाज सुनते ही पूरे मेला परिसर में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते मौके पर जायरीन की भीड़  लग गई। 

इसी दौरान मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर प्रभारी निरीक्षक दरगाह प्रेमप्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे ओर किसी तरह पिट रहे कमाल अहमद को जायरीन के चंगुल से बचाया।

पिटाई से बदमाश कमाल अहमद घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल घायल बालिका और हिस्ट्रीशीटर कमाल अहमद को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इस मामले में दरगाह के प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि कमाल अहमद थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश    है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दरगाह मेला क्षेत्र में घटना से पूरे मेला परिसर में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें