रिसिया क्षेत्र में एक युवती के साथ गांव का युवक सात माह से रेप कर रहा था। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। दो दिन पूर्व उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन डॉक्टर के पास ले गए तो युवती के गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
युवती ने गांव के युवक द्वारा धमका कर रेप करने की बात बताई। शुक्रवार को युवती ने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। आरोपी युवक फरार है। रिसिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
छह सात माह पूर्व एक दिन घर में युवती (20) को अकेली देख गांव के चंद्रबदन नामक युवक ने धमकाकर रेप किया। आरोप है कि उसके बाद युवती के माता-पिता की गैर मौजूदगी में युवक ने कई बार रेप किया। दो दिन पूर्व युवती की तबियत बिगड़ी तो माता-पिता उसे चिकित्सक के पास ले गए।
परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने युवती के गर्भवती होने की बात बताई। पूछताछ के दौरान युवती ने चंद्रबदन की करतूत बयां की। युवती ने शुक्रवार दोपहर माता-पिता के साथ थाने पहुंची और चंद्रबदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रभारी एसओ दीनदयाल राय के मुताबिक चंद्रबदन के खिलाफ रेप और युवती के गर्भवती होने का केस दर्ज किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।