फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से चचेरे भाई ने किया रेप

Sun, 19 Jun 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली मासूम के साथ शुक्रवार शाम पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने रेप किया। उसकी मां मजदूरी कर घर लौटी तो मासूम घर में बेहोश मिली। महिला उसे निजी चिकित्सक के पास ले गई। होश में आने पर मासूम ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मां-बेटी घटना की शिकायत करने थाने जा थीं तो ग्राम प्रधान ने उन्हें डरा-धमकाकर कमरे में बंद कर लिया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को पहुंचाई। तीसरे दिन पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को मुक्त कराया। पुलिस ने चचेरे भाई, ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रेप के आरोप युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जरवलरोड क्षेत्र में एक गांव निवासी पति-पत्नी मजदूरी करते हैं। पति 15 दिन पहले मजदूरी करने बाहर गया था।
विज्ञापन


महिला भी गांव के खेतों में काम करती है। शुक्रवार को महिला अपनी सात वर्षीय बेटी को घर पर अकेली छोड़कर मजदूरी करने गई थी। शाम को बालिका घर के सामने खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई शीबू (25) मासूम को पानी लाने के लिए घर में भेजा और खुद भी पहुंच गया।

उसने बालिका के साथ घर में रेप किया। इस घटना में बालिका बेहोश हो गई। कुछ देर बाद महिला घर लौटी तो बेटी बेहोश मिली। उसे निजी चिकित्सक के पास ले गई पहुंची। 
होश में आने पर बालिका ने घटना के बारे में बताया।

बेटी के साथ महिला घटना की शिकायत करने थाने जा रही थी तो ग्राम प्रधान, आरोपी व एक अन्य व्यक्ति ने डरा-धमकाकर उसे जबरन रोककर एक कमरे में बंधक बना लिया। किसी तरह महिला ने पड़ोसियों की मदद से रविवार सुबह थाने पर सूचना दी।

गांव पहुंचे एसओ अनिल यादव ने महिला व पीड़िता को मुक्त कराया। महिला सिपाही के साथ पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। रेप के आरोपी शीबू, सहयोगी ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाप केस दर्र्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शीबू को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य दो आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें