गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मजदूर के घर दबिश देकर एक लाख 65 हजार की नकदी बरामद की है।
- फोटो : demo pic
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मजदूर के घर दबिश देकर एक लाख 65 हजार की नकदी बरामद की है। नालागढ़ थाने के तहत पुलिस ने बनसाई के युवक के घर छापा मारा है। पैसे के स्रोत की पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। अंदेशा जताया है कि यह पैसा लूट या चोरी का हो सकता है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि बनसाई गांव के एक व्यक्ति जो कि पेशे से मजदूर है, उसके घर पर अवैध धनराशि रखी है। पुलिस ने इसके आधार व्यक्ति के घर छापा मारा और आरोपी के घर से एक लाख 65 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि बरामद की। आरोपी से पूछने पर उसने बताया कि नशे की हालत में उसे यह पैसे सड़क किनारे मिले हैं। शराब के नशे की वजह से उसे अपने आप की भी सुध नहीं थी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि बनसाई के युवक के घर छापा मार करीब एक लाख 65 हजार पांच सौ रूपये की धनराशि बरामद कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।