फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पयागपुर व अन्य इलाकों में चोरी की वारदातें अंजाम देने वाले जनपद स्तरीय चोरों के गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर छह बदमाश दबोचे हैं। इनके पास से नेपाल से तस्करी कर लाई गई चरस व असलहे बरामद हुए हैं। चरस व असलहे सीज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन


पयागपुर और जिले के अन्य क्षेत्रों में बीते दिनों चोरी की ताबड़तोड़ वारदातें होने पर एसपी सालिकराम वर्मा ने स्वाट टीम को चोरों को दबोचने की जिम्मेदारी सौंपी थी। स्वाट टीम प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि रविवार देर रात कोल्हुआ प्राथमिक विद्यालय परिसर में कुछ संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली।

इस पर घेराबंदी कर छह बदमाशों को दबोच लिया गया। बाइक और साइकिल, एक किलो 300 ग्राम चरस, दो तमंचे, कारतूस व चोरी के जेवर तथा 11 हजार दो सौ रुपये कैश बरामद हुआ है। पकड़े गए कोतवाली देहात के श्यामपुर नदौना निवासी जोद्धी पासी, पौली नदौना निवासी नानबाबू पासी, पवन चैहान, मुंडा चैहान, अजय और शिवनाथपुरवा फखरपुर निवासी शिवकुमार गुप्ता ने चोरी की कई वारदातें अंजाम देना कबूल किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश चोरी का सामान बेचकर उसी पैसे से नेपाल से चरस खरीद लाते थे। फिर उसे बहराइच में बेचते थे। एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि चोरों के गैंग का खुलासा करने वाली स्वाट टीम और पयागपुर थाने की पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगदी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें