फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामनीवाला के उद्योग में आग से करोड़ों स्वाह

Mon, 14 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सदर बाजार में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जामनीवाला स्थित प्रोटीन पाउडर की इकाई में आग लगने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा करीब 40 टन प्रोटीन पाउडर व दूध खराब हो गया। आग भड़कने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इकाई प्रबंधन वर्ग का कहना है कि आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  

मिली जानकारी अनुसार जामनीवाला में सुपर कैम न्यूट्री फार्मेसी दूध व प्रोटीन गोदाम में आग भड़की। इकाई कर्मचारी श्रीनिवास ने इकाई से धुआं निकलते देखा। इसकी सूचना इकाई मालिक सत्य प्रकाश व पृथ्वी गोसाईं को दे दी गई। अग्निशमन केंद्र पातलियों व पुलिस थाना पांवटा को भी सूचित कर दिया गया। अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची। भारी मात्रा में पानी का छिड़काव किया गया। इकाई में टीन के शेड को ऊपर से उखाड़ा गया जिससे भड़की आग की लपटों पर काबू पाया जा सका। आग व पानी गिराए जाने से इकाई में रखा करीब 40 टन दूध व प्रोटीन पाउडर खराब हो गया।
विज्ञापन


 इकाई मालिक के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ की क्षति आग से हुई है। फिर भी टीम आग से हुई कुल क्षति की रिपोर्ट तैयार कर रही है। इकाई के मैन स्वीच बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सूरजपुर अग्निशमन केंद्र के फायर आफिसर चरनजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने फैलती आग पर काबू पाया। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने आग लगने का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।  
-----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें