फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घर जले

Sat, 28 May 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हीपुर के पटना व ककरदरी गांव में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है।
विज्ञापन


मल्हीपुर के ग्राम पटना निवासी केशवराम पुत्र रामफेरन के घर में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धर लिया। इस दौरान करीब एक लाख रुपये का सामान जल कर राख गया।

इसी रात ग्राम ककरदरी निवासी त्रिभुवन पुत्र रामरूप के भुसैले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बेलसर, दरसिंगार व शिशु के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसएसबी जवानों को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को और फैलने से रोका। इस दौरान करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें