फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में संघर्ष व फायरिंग, 38 घायल

Mon, 14 Dec 2015 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानी चुनाव खत्म होते ही हार-जीत की खुन्नस में संघर्ष शुरू हो गया है। सोमवार को कोतवाली देहात, हरदी और बौंडी थाना क्षेत्रों में प्रधान पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक हार-जीत को लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के मोगरिहा में कट्टे से चार चक्र फायरिंग भी हुई, जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी का समर्थक घायल हुआ है। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

इसके अलावा लाठियां चलने व पथराव में 37 लोग भी घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मोगरिहा में पीएसी तैनात की गई है। अन्य गांवों में पुलिस बल मुस्तैद है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत मोगरिहा गांव में इस बार प्रधान पद आरक्षित होने के चलते हरीराम और राजकुमार चुनाव लड़ रहे थे। हरीराम का समर्थन रामचंदर कर रहे थे।

रविवार शाम परिणाम आए तो हरीराम 85 मतों से चुनाव जीत गए। इस पर राजकुमार ने रामचंदर पर धांधली करवाने का आरोप मढ़ा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

सोमवार सुबह जब हरीराम के समर्थक रामचंदर अपने पक्ष के लोगों के साथ मोगरिहा चौराहे पर चाय पी रहे थे तभी राजकुमार व उनके समर्थक आ धमके। दोनों में फिर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं। पथराव भी हुआ।

इसी दौरान भीड़ में से किसी ने कट्टे से चार चक्र फायरिंग की। गोली रामचंदर (45) पुत्र रामदुलारे के कनपटी को रगड़ती हुई निकल गई। वह गिरकर छटपटाने लगा। सूचना पाकर गांव के लोग दौड़े, तब संघर्ष थमा।

मारपीट में राजेंद्र (35), अयोध्या प्रसाद (45), कन्हैया (55), साकिरा (35), दयाराम (40), पवन कुमार (20), प्रदीप (22), कमलेश (26), पिंटू (22), शोभाराम (35), राजू (20), मुंशीलाल (22), गोलू (25), कृष्णकुमार (10), तहसीलदार (50), पतलूम (25), अजय (12), कमला (25) लहूलुहान हुए हैं।

सूचना पाकर सीओ अनूप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। रामचंदर की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। यहां दो पक्षों में तनाव होने के चलते पीएसी भी तैनात की गई है।

उधर, बौंडी थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में दौलतराम और सुरेश के बीच मतदान में हेराफेरी करवाने के आरोप को लेकर कहासुनी के दौरान संघर्ष शुरू हुआ।

यहां मारपीट में दौलतराम, उत्तम कुमार, रमेश, बच्छराज, रामअचल, ओमप्रकाश, सुरेश, गंगाराम, राजेंद्र, रोशनलाल, लालजी, दीनानाथ समेत 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों का पीएचसी में उपचार कराया गया है।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि सिलौटा में मारपीट के मामले में 12 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, महसी के रेहुआ बौंडी गांव में चुनाव में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए पंचम और रामसागर पक्ष के लोग आमने सामने आ गए।

यहां मारपीट में पंचम, लल्लन, रामगसागर निवासी राजा रेहुआ बौंडी घायल हुए हैं। पंचम को अधिक चोट आई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

माधवपुर करेहना में वोटर भिड़े, दो महिलाओं समेत आठ घायल

राजीचौराहा। हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर करेहना गांव में गांव के एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देने के लोकर गांव निवासी पन्नालाल और सुरेश कुमार पक्ष के लोग सोमवार सुबह आमने-सामने आ गए। मारपीट में पन्नालाल, गुड़िया, अरविंद कुमार, सुरेश, सर्वेश, रामप्रीतम, सुघरा देवी, कमला आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें