फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र का अपहरण

Sat, 16 Jul 2016 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलवरिया गन्ना विकास परिषद के सभापति/अध्यक्ष के चुनाव में मनमाफिक वोट देने से इंकार करने पर पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र को शुक्रवार रात कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर से काफी मारापीटा।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद पूर्व प्रधान के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस के सक्रिय होने के बाद शनिवार दोपहर पूर्व प्रधान के अगवा पुत्र को विशेश्वरगंज के निकट छोड़ दिया गया।  

विशेश्वरगंज क्षेत्र में चौखड़िया सेमरौना की रहने वाली पूर्व प्रधान कमलादेवी पत्नी हीरालाल वर्मा सिंभावली सुगर चीनीमिल में गन्ना विकास परिषद की सदस्य हैं। शनिवार को परिषद के सभापति/अध्यक्ष का चुनाव था। इस चुनाव में कमलादेवी से कुछ लोगों ने अपने पक्ष में वोट देने की बात कही।
विज्ञापन


कमलादेवी और उनके पुत्र राजेश ने उससे इंकार कर दिया। इस पर लोगों ने दो दिन पहले पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को धमकी दी। शुक्रवार रात पूर्व प्रधान के पुत्र राजेश (28) व अनिल कुमार गांव से कुछ दूर छप्पर के मकान में सो रहे थे। आधी रात को कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए राजेश जगाकर अगवा कर लिया।

अनिल को जानकारी होने तक अपहरणकर्ता भाग निकले। अनिल ने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। उन्होंने राजेश की तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। अनिल ने कार सवार लेंगड़ जोध, गांव निवासी बजरंगी, मोटे व बदलसिंह पुरवा निवासी संजय के खिलाफ कट्टे के बल पर भाई को अगवा करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो शनिवार दोपहर बाद अपहरणकर्ता गांव के निकट राजेश को छोड़कर फरार हो गए। बदहाल हालत में घर पहुंचे राजेश ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने रात भर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर उसे बुरी तरह मारापीटा।

पुलिस ने राजेश का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष जेपी सिंह का कहना है कि अपहरण का केस दर्ज कर अपहर्ताओं की तलाश की जा रही है। गन्ना समिति के चुनाव की रंजिश को लेकर राजेश को अगवा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें