फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल सीमा पर तीन घंटे परेशान हुए लोग

Wed, 18 Nov 2015 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल सीमा पर मधेसी आंदोलनकारियों ने बुधवार दोपहर नोरबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद नाकाबंदी कर भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को प्रवेश करने से रोक दिया।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी मच गई, सीमा पर वाहनों की कतार लग गई। एसएसबी जवानों के हस्तक्षेप पर तीन घंटे बाद नेपाल पुलिस के सहयोग से आवागमन बहाल कराया जा सका। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।

नेपाल में स्वायत्त मधेस प्रदेश स्थापना की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन जारी है। इसके चलते सीमा पर फिर नाकाबंदी कर आंदोलन को गति देने की फिराक में मधेसी संयुक्त मोर्चा के आंदोलनकारी जुट रहे हैं।
विज्ञापन


उसी के तहत बुधवार दोपहर मधेसी मुक्ति मोर्चा के रामकुमार दीक्षित, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजा सरदार, लक्ष्मी वर्मा और कमरुद्दीन राई की अगुवाई में 25 से अधिक आंदोलनकारी इंडो-नेपाल की सीमा पर पहुंचे।

इन आंदोलनकारियों ने मधेस प्रदेश की मांग करते हुए नारेबाजी कर भारत से नेपाल आने वाले वाहनों को प्रवेश करने से रोक दिया। इसके चलते सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसएसबी के सहायक सेनानायक पीएन सिंह पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से बात की, फिर नेपाल के जमुनहा चौकी के पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा।

तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। सहायक सेनानायक का कहना है कि सीमा क्षेत्र में गश्त और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें