फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती और लैब टेक्नीशियन के बीच हाथापाई

Thu, 21 Jan 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को आयु परीक्षण के लिए महिला होमगार्ड गुरुवार दोपहर अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन


यहां अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन व कुछ कर्मचारियों ने अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। इसको लेकर युवती और कर्मचारी के बीच हाथापाई हुई। आधे घंटे तक अस्पताल में अफरातफरी रही। किसी तरह मामला शांत हुआ।

युवती गुरुवार को जरवलरोड थाने से महिला थाना बहराइच पहुंची। यहां से उसे होमगार्ड सीता सिंह के साथ आयु परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में महिला अस्पताल के एक टेक्नीशियन व कुछ अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने अनावश्यक तरीके से मेडिकल और आयु परीक्षण के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


इन बातों को युवती ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद युवती और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। झड़प के बीच युवती होमगार्ड के साथ बाहर निकल आई तभी लैब का एक कर्मचारी पीछे से निकल आया।
विज्ञापन


उसने युवती का मोबाइल छीन लिया। इस पर युवती और कर्मचारी के बीच जमकर हाथापाई हुई। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया।

महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा का कहना है, घटना की जानकारी हुई है लेकिन युवती ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सीएमएस डॉ. मधु गैरोला का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायती प्रार्थना पत्र मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें