फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद 224 कर्मियों पर दर्ज होगा केस

Wed, 02 Dec 2015 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नपारा/रिसियामोड़। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में 224 कर्मचारी नदारद रहे। प्रशिक्षण से गायब सभी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में विकास खंड मिहींपुरवा, नवाबगंज, रिसिया एवं बलहा में पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए विकास खंड स्तर पर आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम से 224 मतदान कार्मिक अनुपस्थित मिले।

प्रशिक्षण में 43 पीठासीन अधिकारी, 52 मतदान अधिकारी प्रथम व 78  मतदान अधिकारी द्वितीय तथा 51 मतदान अधिकारी तृतीय उपस्थित नहीं रहे।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी राकेश  कुमार ने बताया कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन बाधित किया गया है।

साथ ही संबंधित कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध मानते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि विभागीय अफसरों को निर्देश दिया गया है कि कर्मचारियों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब कर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें