फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों का फर्जी दफ्तर चलाने वाले पर केस दर्ज

Thu, 12 May 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्जी आफिस में बुधवार को छापा मारती जांच टीम। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। ब्लॉक कार्यालय के सामने फोटोस्टेट की दुकान में एसडीएम और डीएसओ के फर्जी दफ्तर चलाने वाले श्यामबिहारी मौर्य के खिलाफ गुरुवार को एसडीएम ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मौर्या कंप्यूटर सेंटर से बरामद अभिलेखाें में बहराइच के एसडीएम और पूर्ति विभाग के अभिलेखों के साथ ही लखीमपुर के वोटर आईडी, आधार कार्ड और पासबुक भी बरामद हुई हैं। सभी अभिलेखों को सीज कर दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

नानपारा नगर में ब्लॉक कार्यालय के सामने मौर्या कंप्यूटर सेंटर पर एसडीएम और डीएसओ का फर्जी ऑफिस की भनक लगने के बाद डीएम के निर्देश पर बुधवार को छापेमारी हुई थी। सेंटर संचालक ताजपुर गांव निवासी श्यामबिहारी मौर्य भाग निकला था।
विज्ञापन


उसकी दुकान से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मुहर व अन्य अभिलेख मिले थे। इनमें एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक की एक-एक मुहर, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 250 बीपीएल व अंत्योदय कार्ड, बहराइच के दो बैंकों की पासबुक, लखीमपुर के विभिन्न बैंकों की 16 पासबुक, लखीमपुर के 10 आधार कार्ड, बहराइच के चार आधार कार्ड, लखीमपुर के दो वोटर आईडी कार्ड के अलावा आठ पत्रावलियां मिली हैं। बहराइच के पूर्ति विभाग और एसडीएम कार्यालय से संबंधित विभिन्न फाइलों के फर्जी अभिलेख हैं।

बरामद अभिलेखों को सीज करने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी नानपारा अमिताभ यादव ने गुरुवार शाम को नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि एसडीएम की तहरीर पर मौर्या कंप्यूटर संचालक श्याम बिहारी मौर्य पुत्र तुलसीराम के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 472 व 474 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

श्यामबिहारी की भाभी का कोटा निलंबित

ताजपुर गांव निवासी कोटेदार अनीता मौर्या के खिलाफ भी बुधवार को ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया था। इस मामले में उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव ने पूर्ति निरीक्षक सलीम को जांच सौंपी थी।

गुरुवार दोपहर में सलीम ने जांच की तो कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों के शिकायत की पुष्टि हुई। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से अनीता का कोटा निलंबित कर दिया है। गौरतलब हो कि अनीता कंप्यूटर सेंटर संचालक श्यामबिहारी की भाभी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें