स्कूल निर्माण में गबन के बाद आरोपी पूर्व प्रधान और एबीआरसी पर बृहस्पतिवार को गाज गिर गई। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने एबीआरसी और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात के गांव ईमलिया में साल 2011 में स्कूल भवन की इमारत बनना शुरू हुई थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले दिनों डीएम शुभ्रा सक्सेना ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया।
स्कूल की अधूरी इमारत देख बिफरी डीएम ने तत्काल बीएसए को तलब कर रिपोर्ट मांगी। डीएम को दी रिपोर्ट में स्कूल निर्माण में गबन का मामला सामने आया है। फिर डीएम के निर्देश पर बीएसए वेदराम की तहरीर पर ईमलिया के पूर्व प्रधान मोहम्मद नाजिम और एबीआरसी उमेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बीएसए वेदराम ने कहा कि मामले की गंभीरता को देख रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नई पेंशन व्यवस्था शिक्षकों के साथ धोखा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को नई पेंशन व्यवस्था के खिलाफ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जेपी जनता इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में में जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था शिक्षकों के साथ धोखा इससे शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। गोष्ठी में धर्मपाल सिंह, परमानंद यादव, राजेश सोलंकी, अनिल यादव, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, ज्ञान सिंह आदि रहे।
महिलाओं के हंगामे की खबर
महिलाओं की शिकायत के बाद संबंधित सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका