फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को पीटने और चेक छीनने में छह पर केस

Sat, 08 Aug 2015 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाढ़ राहत सहायता की चेक वितरण के दौरान दो दिन पूर्व तहसील में कुछ लोगों ने हमला कर एक लेखपाल को पीटकर चेक छीन लिए थे।
विज्ञापन


इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने छह ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं कर रहे हैं।

श्रावस्ती के मल्हीपुर खुर्द संकल्पा निवासी समयदीन नानपारा तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। समयदीन ने तहरीर में कहा है कि उन्हें बाढ़ राहत व कृषि राहत चेक का वितरण मिला था।
विज्ञापन


ग्राम बेलामकन के ग्रामीणों को चेक वितरित किया जाना था। इसके लिए सभी पात्र ग्रामीणों को ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को बुलाया गया था।

शाम 4:30 बजे के आसपास चेक वितरण के दौरान बेलामकन निवासी कीरत सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रह्लाद, सुरेंद्र और दाजान आदि ने फर्जी तरीके से वसूली का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। हाथ से चेक छीन लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने लेखपाल को मारापीटा। अपशब्दों का भी प्रयोग किया। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना स्वयं पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा भरत यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें