मटेरा क्षेत्र निवासी एक निशक्त ट्राई साइकिल द्वारा रुपईडीहा क्षेत्र में रिश्तेदारी में गया था। सड़क पार करते समय रात नौ बजे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही निशक्त की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बाबागंज कस्बे के निकट गुरुवार देर रात 10 बजे के आसपास रुपईडीहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे को पार कर रहे ट्र्र्र्राई साइकिल सवार निशक्त को टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन निशक्त को रौंदता हुआ निकल गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक निशक्त दम तोड़ चुका था। रात में ही सूचना थाने पर दी गई।
थानाध्यक्ष छोटक यादव ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया तो दम तोड़ने वाले निशक्त की पहचान कोतवाली नानपारा के मटेरा निवासी रामू (30) पुत्र मदन के रूप में हुई।
इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पता नहीं चला है। उसकी तलाश में आसपास के थानों को अलर्ट किया गया है।