सिद्धार्थनगर। विवाहिता ने पति से जान माल की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को पुलिस से गुहार लगाई है। पति पर बच्चों के अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़ित का नाम बुशरा खान और मामला सदर थाना के मोहल्ला शास्त्रीनगर का है। सीओ सदर अकमल खान ने कार्रवाई के लिए महिला थाना पुलिस को निर्देशित किया है।
पीड़ित ने सीओ सदर से बताया कि 27 मई 2010 को बस्ती के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ निकाह हुआ था। दो पुत्र भी हैं। इसके बाद से ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने कई बार मामले को लेकर पंचायत भी की। इसी बीच पति ने एक महिला से विवाह भी कर लिया। सूचना मिलने पर जब परिजन वहां पहुंचे तो पति और उसके घर वालों ने भगा दिया। 20 मार्च 2016 को दिन में पति समेत छह लोग मायके पहुंच कर बेटे को छीनने की कोशिश करने लगे।
मोहल्ला के निवासियों ने किसी प्रकार रक्षा की। इस संबंध में सीओ सदर अकमल खान ने कहा कि मामला संज्ञान में है। महिला थाना को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।