फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ पकड़ा गया मानव तस्कर

Wed, 10 May 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के रुपईडीहा बार्डर आउट पोस्ट पर एक नेपाली मानव तस्कर को युवती के साथ दबोचा गया। तस्कर गोवा में शादी करने का झांसा देकर युवती को सीमा पार करवा रहा था। पूछताछ के बाद दोनों को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने युवती को माइती संस्था के सुपुर्द कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मानव तस्करी की कार्रवाई शुरू की गई है। एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट जगजीत बहादुर जगुवार ने बताया कि मंगलवार रात को एक युवक के साथ युवती नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थी।

एसएसबी चौकी पर ब्यौरा दर्ज करते समय दोनों के नाम में अंतर देख पूछताछ शुरू की गई। पता चला कि 19 वर्षीय युवती नेपाल में दांग जिले के तुलसीपुर क्षेत्र की निवासी है। उसे दांग जिले के शांतिनगर गांव विकास समिति वार्ड नंबर चार निवासी अमर बहादुर ने गोवा में शादी कर घर बसाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 31 वर्षीय अमर बहादुर से फेसबुक पर मुलाकात हुई थी। चैटिंग कर उसने साथ जीने मरने की कसमें खाईं थीं। एसएसबी सहायक कमांडेंट ने बताया कि अमर बहादुर से जब सख्ती से बात की गई तो पता चला कि वह शादी शुदा है और युवती को झांसे में रखकर सीमा पार कर भारत ले जा रहा था।

सहायक कमांडेट के मुताबिक अमर बहादुर की ससुराल जुमलेकुला नेपाल में है। पूछताछ में मानव तस्करी का खुलासा होने पर एसएसबी ने नेपाल पुलिस और नेपाल की माइती संस्था को बुलाकर युवती और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। सहायक कमांडेट ने बताया कि युवती की काउंसलिंग करने के बाद माइती संस्था ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें