फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 90 हजार लूटे

Sun, 24 Jul 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना क्षेत्र में  गोपालपुर चौराहे के पास एक मेंथा व्यापारी से शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 90 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


गोंडा जनपद में खरगूपुर निवासी मेंथा ऑयल व्यापारी मोहित शनिवार को बाइक से इकौना में खरीदारी के सिलसिले में आया था। मेंथा ऑयल खरीदने के लिए वीरपुर जाते समय गोपालपुर चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। डरा-धमकाकर बदमाशों ने व्यापारी से 90 हजार रुपये लूट लिए।

घटना की जानकारी पीड़ित ने इकौना पुलिस को दी। पुलिस तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष इकौना बृजेश कुंवर के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें