फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिला आर्केस्ट्रा संचालक का पता 

Sun, 24 Jul 2016 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर आर्केस्ट्रा में डांस कराने का प्रयास करने वाली महिला का पता पुलिस को मिल गया है। कसया क्षेत्र में रहने वाली आरोपी महिला पति के साथ आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाती है। डांस करने के विरोध पर युवती को उसने गर्म रॉड से दागकर जलाने का प्रयास किया था। घटनास्थल कसया क्षेत्र में होने के कारण पुलिस विवेचना स्थानांतरित करेगी।
विज्ञापन


कैंट पुलिस ने आर्केस्ट्रा चलाने वाली महिला रानी का पता लगा लिया है। पति बैजनाथ की मदद से वह हाईवे पर कसया के पास आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाती है। मुकदमा दर्ज होने की भनक लगने के बाद वह परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस रानी के परिचितों की जानकारी जुटाकर उस तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पीड़ित के साथ गैंगरेप की जानकारी मिलने के बाद रविवार की रात उसका मेडिकल कराया गया। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल कुशीनगर होने के कारण विवेचना वहां स्थानांतरित की जाएगी।

पीड़ित से मिली जनता राज विकास पार्टी की अध्यक्ष
जनता राज विकास पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पूनम त्रिपाठी रविवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवती से मिलीं और घटना की जानकारी लेने के बाद कैंट थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपी महिला की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें