फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर 40 बीमार, 15 अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Dec 2016 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनगा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार शाम का भोजन करने के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए। उन्हें निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया। सोमवार को हालत बिगड़ने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया जहां 15 लोगों की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों के अनुसार सभी को फूड पॉइजनिंग हुई है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम पूरेगोकुल सिंह (भयापुरवा) में एक लड़की की शनिवार को शादी थी। उसकी दावत खाने के कुछ देर बाद लोग बीमार पड़ने लगे। कौशल्या देवी (60), शांती सिंह (60), पुष्पा सिंह (40), चंदन सिंह (17), गुड़िया सिंह (25), सुषमा सिंह (25), दीक्षा सिंह (20), जूली सिंह (20), इंद्रसेन सिंह (52), सुनीता सिंह (45), नैन्सी (18), संजना (22), विनीता (26), विजय सिंह (37), अनुभव सिंह (12), निरंकार सिंह (40), लाल साहब (45), मान्या (11), तनू सिंह (11) सहित 40 लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द के साथ बुखार की शिकायत हुई।

उन्हें उपचार के लिए भिनगा के निजी चिकित्सकों के पास ले जाया गया। इलाज के बाद सभी घर चले गए लेकिन सोमवार भोर पुन: हालात बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय के ट्रामा विंग ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश शर्मा के मुताबिक सभी को फूड पॉइजनिंग की शिकायत है। पानी की जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है। लोगों की सेहत में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें