गुरुनानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर की विद्यार्थियों से भरी बस पलटने से छह विद्यार्थी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।
छुट्टी के बाद स्कूल बस विद्यार्थियों को सुनहरा भूड़ की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि कुछ ही दूर चलने पर स्टेयरिंग में आयी गड़बड़ी से असंतुलित होकर बस सड़क के किनारे गन्ने के खेत में पलट गई, जिसमें छह विद्यार्थी घायल हो गए। बस चालक की सूचना पर प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह चीमा, प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामूली घायल विद्यार्थियों का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया जबकि सुनहरा भूड़ के निधिराज(10) और मंजीत (12) की हालत गंभीर होने के कारण प्रधानाचार्य अपनी गाड़ी से गोला सीएचसी ले गए। साथ ही गंभीर घायल विद्यार्थियों के परिवार वालों को सूचना दे दी है।