फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग कर 26 बच्चों को भेजा घर

Sat, 19 Dec 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। बाल मजदूरी के जाल में फंसे 26 बच्चों को प्रथम संस्था ने उनके परिवारीजनों की सौंप दिया है। ये बच्चे मुंबई, राजस्थान, लखनऊ, पंजाब की तरफ मजदूरी करने के लिए पलायन कर रहे थे।
विज्ञापन


बाल तस्करी व बाल मजदूरी के खिलाफ प्रथम संस्था की तरफ से बहराइच बस अड्डे पर विजिलेंस प्रोग्राम चलाया जा रहा है। संस्था की प्रिवेंशन स्टाफ रेखा तिवारी ने बताया कि 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक बस अड्डे पर 65 बच्चों को ट्रैक किया गया।

ये बच्चे मुंबई, राजस्थान, लखनऊ, पंजाब, मध्य प्रदेश मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। संस्था सदस्यों के पहुंचने पर इनके साथ मौजूद तस्कर भाग निकले।

इन बच्चों की काउंसलिंग हुई तो 26 बच्चे मजदूरी न करने पर राजी हुए और उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि, 39 बच्चों ने अपने परिचितों के साथ काम पर जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, ऐसे बच्चों का डाटा तैयार किया जा रहा है। उनके परिवारीजनों से संपर्क साधकर उन्हें बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें