फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रेसलिंग खिलाड़ी की पुणे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। हरखापुर गांव निवासी एक रेसलिंग खिलाड़ी की पुणे में सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार देर शाम को शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मालूम हो कि मृतक युवक रेसलिंग में प्रतिभाग करने के लिए पुणे गया हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी कुलदीप सिंह (23) पुत्र बक्खा सिंह रेसलिंग खिलाड़ी था। कुलदीप टाटा प्राइमर ट्रेलर वाहन से रेस में प्रतिभाग करता था। वह अंडर- 18 प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहा था। उसका फाइनल मुकाबला मार्च 2018 में होना तय था। उसी के लिए वह पुणे में तैयारी कर रहा था। पिता बक्खा सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को वह टाटा प्राइमर ट्रेलर वाहन के साथ मार्ग के किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही कुलदीप की मौत हो गई। रविवार शाम को घर शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रेसलिंग खिलाड़ी की मौत से सिख समुदाय के जितेंद्र सिंह, हैप्पी सिंह, दिलबाग सिंह ने दुख जताया है। मालूम हो कि मृतक के बड़े भाई मलकीत सिंह भी रेसलिंग के खिलाड़ी हैं। वह भी पुणे में आयोजित रेस में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें