फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में यात्रा के दौरान हुई महिला की मौत, परिवार को शव समेत रास्ते में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में यात्रा के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन

जरवलरोड (बहराइच)। वृद्ध महिला को लेकर गुरुवार को लखनऊ इलाज कराने के लिए ले जाते समय बस में यात्रा के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे परिवारीजन बिलख उठे। कंडक्टर ने जरवलरोड में बस रुकवाकर परिवारीजनों को शव के साथ उतार दिया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति रही। निजी वाहन का इंतजाम कर परिवार के लोग वापस घर को रवाना हुए।
विज्ञापन

गोंडा जिले के कर्नलगंज के मोहल्ला बाबागंज निवासी प्रेम कुमार की 60 वर्षीय मां भलरा देवी पत्नी अंबिका प्रसाद की तबियत अरसे से खराब थी। गोंडा के डॉक्टरों ने लखनऊ में इलाज कराने की सलाह दी थी। उसी के तहत गुरुवार को सुबह परिवार के सदस्य बलरामपुर डिपो की बस से भलरा देवी को लेकर इलाज के लिए लखनऊ रवाना हुए। लेकिन बस जब जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवलरोड तिराहे के निकट पहुंची, तभी महिला की तबियत बिगड़ गई और उसकी सांसें थम गईं। परिवार के लोग महिला को सीएचसी पहुंचाना चाह रहे थे। लेकिन बस के परिचालक ने उन सभी को जरवलरोड तिराहे पर उतार दिया। इस पर आनन-फानन में परिवारीजन निजी चिकित्सक को बुलाकर लाए तो उसने वृद्धा की मौत की पुष्टि की। इससे कोहराम मच गया। वाहन का इंतजाम कर परिवारीजन पुन: घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें