फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन न करने वाले पुलिस मॉर्डन स्कूल होंगे बंद : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बहराइच पहुंचे ओपी सिंह, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, पत्नी भी रहीं साथ
विज्ञापन

बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह बुधवार को बहराइच दौरे पर थे। डीजीपी के साथ उनकी पत्नी नीलम सिंह भी थीं। डीजीपी ने आदर्श पुलिस मेस का उद्घाटन किया। पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण करते हुए बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले स्कूलों को बंद कर चल रहे स्कूलों को और सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया।

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर शिकंजा कसा जा रहा है। चाहे वह वर्दीधारी हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति, उसे बख्शा नहीं जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को बहराइच पहुंचने पर डाक बंगले में पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


डीजीपी के साथ उनकी पत्नी व उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलम सिंह भी थीं। डीजीपी सबसे पहले डीआईजी राकेश सिंह व एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ पुलिस मॉर्डन स्कूल पहुंचे। यहां की प्रधानाध्यापिका निशा सिंह ने पुलिस मॉर्डन स्कूल को हाईस्कूल स्तर पर मान्यता दिलाए जाने का प्रस्ताव रखा।

जिस पर डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 34 जनपदों में पुलिस मॉर्डन स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों की स्थिति की समीक्षा शुक्रवार को लखनऊ में की जाएगी। इसमें कम संख्या व खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों को बंद किए जाने पर विचार किया जाएगा।

डीजीपी ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। डीजीपी ने पुलिस लाइन में जवानों के लिए स्थापित आदर्श मेस का उद्घाटन भी किया। डीजीपी ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष हॉल, परिसर आदि का निरीक्षण किया।

अधिकारियों को सफाई व्यवस्था रखने पर बधाई भी दी। इस दौरान एएसपी नगर अजय प्रताप, एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीओ लाइन त्रिवेणी द्विवेदी, सीओ सिटी टीएन दूबे, सीओ नानपारा अरुण चंद्र, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार, पीआरओ मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

डीजीपी की पत्नी ने बच्चों से पूछा, हाउ आर यू
डीजीपी की पत्नी नीलम सिंह ने बुधवार को पुलिस मॉर्डन स्कूल के कमरों में जाकर शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से स्कूल में दी जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी ली। कुछ बच्चों से भी पूछा, हाउ आर यू।
विज्ञापन


जिस पर बच्चों ने आई एम फाइन बोलकर उनका अभिवादन भी किया। बच्चों से बात करने के साथ उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा सिंह व शिक्षिकाओं से उपलब्ध संसाधनों, बच्चों के पाठ्यक्रम आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें