फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित के बैंक खाते सीज कराने की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जूते के कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी अमित के बैंक खाते सीज कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।
शामली के काका नगर निवासी अमित शर्मा को 13 मई को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जूता व्यापारी अमित पर आरोप है कि उसने लोगों को कारोबार में मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी और करीब छह माह पहले फरार हो गया था। पुलिस ने नौ लोगों द्वारा दी गई शिकायत में करीब दो करोड़ की ठगी सामने आना बताया था। आरोपी के खिलाफ शामली और गढ़ीपुख्ता में ठगी के मुकदमे दर्ज होने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी अमित का जिस स्थान पर जूते का शोरूम बताया गया था, वहां पर जाकर छानबीन करते हुए लोगों से बातचीत कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी अमित के शहर के छह बैंकों में खाते होने की जानकारी मिली है। उनके एटीएम कार्ड अमित से पहले बरामद हो गए थे। संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पत्र लिखकर बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उससे गहन पूछताछ के लिए रिमांड स्वीकृति के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। कोर्ट से रिमांड स्वीकृत होने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें