फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण से लौट रहे लोगों की कार पर पथराव
विज्ञापन

- पुलिस ने तहरीर लेकर शुरू की जांच
जरवलरोड (बहराइच)। अहाता गांव के मुंशीपुरवा में शनिवार रात देवी जागरण के लिए लखनऊ से आए लोग भोर में जब लौट रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर उसको क्षतिग्रस्त कर दिया। उस पर सवार लोग जैसे-तैसे बचे। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत अहाता ग्राम के मुंशीपुरवा निवासी मंगल निषाद लखनऊ में नौकरी करता है। शनिवार को मंगल के पैतृक गांव अहाता में जागरण का कार्यक्रम था जिसमें उसने लखनऊ निवासी अंबुज सिंह व उनके रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था। रात में जागरण कार्यक्रम के दौरान बातचीत के दौरान मामूली बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसको लेकर विवाद हुआ। भोर में तीन बजे के आसपास लखनऊ से आए लोग जागरण कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी रात में विवाद करने वाले लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में सवार आलोक, अंबुज, नूपुर, सुभय प्रताप और पीयूष बाल-बाल बचे। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि तहरीर लेकर जांच शुरू की गई है। लखनऊ के लोग वापस चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें