फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना का काम चुनौतीपूर्ण, बरतें पूरी सजगता

विज्ञापन
बहराइच के विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते जिलाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के मतदान के बाद मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो ऑब्जर्वर व मतगणना सहायकों को शनिवार देर शाम विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने सभी कर्मचारियों को मतगणना को चुनौतीपूर्ण काम मानते हुए सजगता के साथ प्रक्रिया पूरी कराए जाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि मतगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार गणना का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करायेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना पंडाल के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व मोबाइल आदि लेकर नहीं जायेगा। सभी कर्मचारी अनुशासन में रहते हुए कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को उनकी गतिविधियों के बारे में शंका पैदा हो। मतगणना कार्य की शुचिता बनाये रखने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं, साथ ही पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि गणना जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए जिले के अनुभवी और योग्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सभी कार्मिक प्रशिक्षण कक्ष छोड़ने से पूर्व मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया तथा गणना से प्रपत्रों आदि को भरने के बारे में विषय विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि 24 अक्तूबर को गणना करते समय कोई समस्या पैदा न हो।
कार्मिकों को निर्देश दिया कि सभी लोग 24 अक्तूबर को सुबह छह बजे तक मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति सलारपुर पहुंच जायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों की ओर से भी मतगणना कर्मियों को मतगणना के बारे में तकनीकी, व्यवहारिक एवं आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें