फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को बस ने रौंदा मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर प्रह्लादा गांव के निकट एक बाइक सवार बस को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के लैबुड़वा गांव निवासी शिवराम तिवारी (35) पुत्र राज नरायन अपने सहयोगी के साथ रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। बाइक सवार नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर प्रह्लादा भोपतपुर के पास पहुंचे। इसी दौरान आगे जा रही बस को बाइक सवार ओवरटेक करने लगा।
ओवरटेक करते समय बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में शिवराम तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान आधार कार्ड से हुई है। वह कहां और किसके साथ जा रहा था। इसका पता नहीं चल सका है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें